Ghaziabad: गाजियाबाद से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के अंकुर विहार क्षेत्र के चमन विहार कॉलोनी में एक खाली प्लॉट से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस को संदेह है कि उसकी हत्या बिजली के तार से गला घोंटकर की गई थी।
