Get App

Anti-Paper Leak Bill पर आज लोकसभा में बहस, बांसुरी स्वराज-तेजस्वी सूर्या संभालेंगे NDA का मोर्चा

बीजेपी सोमवार को संसद में होने वाली सबसे अहम राजनीतिक बहसों में से एक में अपने युवा नेताओं को आगे करने जा रही है। लोकसभा में जब 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पर चर्चा होगी, तब शुरुआती वक्ताओं में सांसद बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या शामिल होंगे।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 27, 2026 पर 10:52 AM
Anti-Paper Leak Bill पर आज लोकसभा में बहस, बांसुरी स्वराज-तेजस्वी सूर्या संभालेंगे NDA का मोर्चा
संसद में आज पेपर लीक बिल पर बहस, BJP के युवा सांसद संभालेंगे मोर्चा

Paper Leak Bill 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) सोमवार को संसद में होने वाली सबसे अहम राजनीतिक बहसों में से एक में अपने युवा नेताओं को आगे करने जा रही है। लोकसभा में जब 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पर चर्चा शुरू होगी, तब शुरुआती वक्ताओं में सांसद बांसुरी स्वराज और बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या शामिल होंगे।

यह कदम NDA की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वह अपने युवा नेताओं को पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखने का मौका देना चाहती है। बता दें कि हाल के वर्षों में कई बड़े पेपर लीक मामलों को लेकर छात्रों में नाराजगी देखने को मिली है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इस बिल को लोकसभा में पेश कर सकते हैं, जबकि चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी सरकार के कदमों का बचाव कर सकते हैं। इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों के भी बहस में शामिल होने की संभावना है।

NDA की स्पीकर्स लिस्ट में बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या का नाम

NDA की संभावित स्पीकर्स लिस्ट के अनुसार, बांसुरी स्वराज BJP की तरफ से बहस की शुरुआत करेंगी और उनके बाद तेजस्वी सूर्या बोलेंगे। गठबंधन के जिन अन्य नेताओं के इसमें शामिल होने की उम्मीद है, उनमें TDP सांसद लावू कृष्ण देवरायालू, JD(U) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, अपना दल (S) की नेता अनुप्रिया पटेल और NCP सांसद सुनील तटकरे शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें