Dehradun Hatyakand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक हिंदू नेता की हत्या के बाद भारी बवाल मच गया है। जिस युवक की हत्या हुई है उसकी पहचान बीजेपी नेता विनोद कश्यप के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि बैरागीवाला गांव में हुई झड़प में भारतीय जनता पार्टी के 44 वर्षीय स्थानीय पदाधिकारी विनोद की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। देहरादून जिले के सहसपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बैरागीवाला गांव में शनिवार 13 जून देर शाम पानी को लेकर हुए झगड़े के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई।
