Get App

Delhi Air Pollution: दिवाली पर दिल्ली में छाई धुंध की चादर, सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 400 के करीब

Delhi Air Pollution: दिवाली की सुबह दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा रहा। इंडिया गेट के पास AQI 398, अक्षरधाम में 336 और आनंद विहार में 328 दर्ज किया गया। राजधानी के कई इलाकों में धुंध और स्मॉग की चादर छाई रही और हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी रही

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 08, 2026 पर 10:03 AM
Delhi Air Pollution: दिवाली पर दिल्ली में छाई धुंध की चादर, सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 400 के करीब
AQI 301 से 400 के बीच होने पर हवा को बहुत खराब माना जाता है

Delhi Air Pollution: दिवाली की सुबह दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली। दिल्ली के कई इलाकों में धुंध और स्मॉग की चादर छाई रही। सुबह-सुबह राजधानी के कई इलाकों की हवा भी काफी प्रदूषित रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इंडिया गेट के पास AQI 398 दर्ज किया गया, जो 400 के गंभीर स्तर के काफी करीब था। अक्षरधाम मंदिर के पास AQI 336 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार में ये आंकड़ा 328 रहा। इन दोनों जगहों पर हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पाई गई। यानी दिवाली के दिन राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ी। प्रदूषण बढ़ने के कारण दिवाली के दिन भी दिल्ली की हवा लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

400 तक पहुंचा दिल्ली का AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, AQI 301 से 400 के बीच होने पर हवा को बहुत खराब माना जाता है। वहीं, AQI 400 से ज्यादा होने पर हवा गंभीर श्रेणी में आ जाती है। दिवाली की सुबह दिल्ली का औसत AQI भले ही 400 के पार नहीं पहुंचा, लेकिन कई इलाकों में प्रदूषण काफी ज्यादा था। इससे साफ था कि शहर के लोगों को खराब हवा के बीच सांस लेनी पड़ रही थी।

सरकार ने उठाए ये कदम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें