Get App

Delhi Air Quality: दिल्लीवालों को दमघोंटू हवा से मिली बड़ी राहत! AQI घटकर 234 हुआ

Delhi Air Quality: एयर क्वालिटी में काफी सुधार हुआ है। अब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 234 के साथ 'खराब' कैटेगरी में आ गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वाहनों से होने वाला उत्सर्जन और पड़ोसी शहरों से होने वाला प्रदूषण राजधानी के एयर पॉल्यूशन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 8:02 AM
Delhi Air Quality: दिल्लीवालों को दमघोंटू हवा से मिली बड़ी राहत! AQI घटकर 234 हुआ
Delhi AQI Today: अब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 234 के साथ 'खराब' कैटेगरी में आ गया है

Delhi Air Quality: दिल्लीवालों को दमघोंटू जहरीली हवा से बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को शुक्रवार (26 दिसंबर) सुबह लगातार तीसरे दिन प्रदूषण से राहत मिली। एयर क्वालिटी में काफी सुधार हुआ है। अब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 234 के साथ 'खराब' कैटेगरी में आ गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वाहनों से होने वाला उत्सर्जन और पड़ोसी शहरों से होने वाला प्रदूषण राजधानी के एयर पॉल्यूशन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गुरुवार शाम 4 बजे 234 था, जो 'खराब' कैटेगरी में रहा। जबकि पिछले दिन इसी समय यह 271 था। यह मंगलवार को शाम 4 बजे दिल्ली में दर्ज किए गए 412 के 'गंभीर' AQI की तुलना में एक महत्वपूर्ण सुधार है।

शहर में चल रहे 40 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों में से 10 स्टेशनों ने मध्यम कैटेगरी में 200 से कम AQI दर्ज किया। इसमें लोधी रोड, IIT-दिल्ली, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और आया नगर शामिल हैं। जबकि 27 स्टेशनों ने हवा की गुणवत्ता खराब कैटेगरी में दर्ज की।

जहांगीरपुरी और बवाना स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई, जहां AQI स्तर 300 से ऊपर था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें