VIDEO: 'SpiceJet सस्ता है, इसलिए आए हो!' दिल्ली एयरपोर्ट पर कर्मचारी की बात सुन भड़के यात्री, लगाने लगे 'शेम ऑन स्पाइसजेट' के नारे

Delhi Airport Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार, राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों और स्पाइसजेट एयरलाइन के कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हो गई। वीडियो में यात्री काउंटर पर एयरलाइन कर्मचारियों से बहस करते दिख रहे हैं। जबकि पास ही CISF के जवान खड़े हैं

अपडेटेड Oct 25, 2026 पर 11:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhi Airport Viral Video: एक कर्मचारी को यात्रियों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'स्पाइसजेट सस्ता है, इसलिए आप आए हैं'

Delhi Airport Viral Video: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एयरलाइन के काउंटर पर यात्रियों को कर्मचारियों से उलझते देखा जा सकता है। हमारे सहयोगी 'न्यूज 18' के मुताबिक, इस दौरान एक कर्मचारी की कथित टिप्पणी, 'स्पाइसजेट सस्ता है, इसलिए आए हो आप...' ने विवाद को और बढ़ा दिया। इसके बाद वहां मौजूद यात्रियों ने 'शेम ऑन स्पाइसजेट' (स्पाइसजेट को शर्म आनी चाहिए) के नारे लगाने शुरू कर दिए।

एयरपोर्ट पर यात्रियों और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के काउंटर के पास काफी गहमागहमी दिखाई दे रही है। यात्री एयरलाइन के कर्मचारियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। बहस के दौरान कुछ यात्रियों को ऊंची आवाज में बात करते और उंगली उठाकर अपनी बात रखते हुए देखा जा सकता है।


वीडियो में एयरलाइन का एक कर्मचारी कथित तौर पर यात्रियों से कहता सुनाई देता है, 'स्पाइसजेट सस्ता है, इसलिए आए हो आप। (SpiceJet sasta hai, isiliye aaye ho aap)' कर्मचारी की इस टिप्पणी के बाद माहौल और तनावपूर्ण होता दिखाई देता है। वहां मौजूद यात्री विरोध जताने लगते हैं और कुछ ही देर में भीड़ की ओर से 'शेम ऑन स्पाइसजेट' के नारे सुनाई देने लगते हैं।

CISF के जवानों ने संभाला मोर्चा

मामले के बढ़ने के साथ ही एयरपोर्ट पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान स्थिति को संभालने की कोशिश करते नजर आते हैं। वीडियो में काउंटर के आसपास लोगों की भीड़ बढ़ती दिखाई देती है। सुरक्षा कर्मी यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों के बीच पैदा हुए तनाव को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं। वायरल वीडियो में एयरलाइन के काउंटर पर यात्रियों को कर्मचारियों से उलझते देखा जा सकता है।

इस दौरान एक कर्मचारी की कथित टिप्पणी, 'स्पाइसजेट सस्ता है, इसलिए आए हो आप...' ने विवाद को और बढ़ा दिया। इसके बाद वहां मौजूद यात्रियों ने स्पाइसजेट के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, वायरल वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि यात्रियों और स्पाइसजेट के कर्मचारियों के बीच विवाद की शुरुआत किस वजह से हुई थी। यह भी साफ नहीं है कि मामला फ्लाइट में देरी, टिकट, बोर्डिंग, सामान या एयरलाइन की किसी अन्य सेवा से जुड़ा था।

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया वीडियो

वीडियो के सामने आने के बाद स्पाइसजेट के कर्मचारी की कथित टिप्पणी और यात्रियों की नाराजगी चर्चा का विषय बन गई है। एयरलाइन के काउंटर पर हुई इस बहस ने एक बार फिर यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों के बीच संवाद तथा ग्राहक सेवा के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े किए हैं। जैसे-जैसे काउंटर के पास और लोग इकट्ठा होने लगे, सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें- Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग में बड़ी सफलता! इंदौर से हरियाणा का इंजीनियर गिरफ्तार, सूरत से हथियार बरामद

वीडियो से विवाद का कारण तो स्पष्ट नहीं है। लेकिन टर्मिनल के अंदर का तनाव साफ तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, केवल वायरल वीडियो के आधार पर पूरे विवाद की वजह या किसी पक्ष की गलती के बारे में फाइनल निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। मामले की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट होने के लिए घटना के पूरे संदर्भ की जानकारी जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।