Delhi Airport Viral Video: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एयरलाइन के काउंटर पर यात्रियों को कर्मचारियों से उलझते देखा जा सकता है। हमारे सहयोगी 'न्यूज 18' के मुताबिक, इस दौरान एक कर्मचारी की कथित टिप्पणी, 'स्पाइसजेट सस्ता है, इसलिए आए हो आप...' ने विवाद को और बढ़ा दिया। इसके बाद वहां मौजूद यात्रियों ने 'शेम ऑन स्पाइसजेट' (स्पाइसजेट को शर्म आनी चाहिए) के नारे लगाने शुरू कर दिए।
