Delhi NCR Air Quality: सिर्फ एक दिन की राहत के बाद फिर खराब श्रेणी में पहुंचा AQI; नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बिगड़े हालात, स्मॉग की चेतावनी

दिल्ली का AQI गुरुवार को 212 से बढ़कर 282 हो गया. Pusa में 361, JNU में 356 और Sirifort में 354 AQI दर्ज हुआ. 20 इलाकों में हवा Very Poor हो गई. GRAP Stage-III हटने के 2 दिन बाद ही हवा फिर बिगड़ गई. IITM ने शुक्रवार से वीकेंड तक AQI Very Poor रहने की चेतावनी दी है. NCR में भी Greater Noida, Gurugram, Noida और Faridabad में हवा खराब है. लोगों को मास्क लगाने और सुबह की सैर से बचने की सलाह दी गई है.

अपडेटेड Nov 19, 2026 पर 9:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
2 दिन की राहत के बाद फिर धुएं में डूबी दिल्ली, 20 इलाकों में AQI 300 पार

दिल्ली वालों को मिली 2 दिन की राहत खत्म हो गई है. गुरुवार की सुबह जब लोग घर से निकले, तो पूरी दिल्ली धुएं की चादर में लिपटी हुई थी. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का AQI एक ही दिन में 212 से बढ़कर 282 हो गया है।

ये AQI अभी 'Poor' कैटेगरी में है, लेकिन कई इलाकों में हालात इससे कहीं ज्यादा खराब हैं ।

सबसे ज्यादा खराब कहां है हवा?

गुरुवार को Pusa सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका रहा. यहां का AQI 361 दर्ज किया गया, जो 'Very Poor' कैटेगरी में आता है।


.Pusa - 361JNU - 356Sirifort - 354NSUT Jaffarpur - 353ITO - 351

इसके अलावा Commonwealth Sports Complex में 344, Chandni Chowk में 340, CRRI Mathura Road में 340, DTU में 337, Talkatora Garden में 336, Mundka में 321, Aya Nagar में 316, Jahangirpuri में 315, North Campus DU में 311 और Punjabi Bagh में 310 AQI रहा।दिल्ली के 57 स्टेशनों में से 55 पर AQI 200 से ऊपर था । 20 स्टेशनों पर AQI 300 पार कर गया था ।

.पाबंदी हटते ही क्यों बिगड़ी हवा?

2 दिन पहले ही CAQM ने हवा में थोड़ा सुधार देखकर GRAP Stage-III की पाबंदियां हटा दी थीं. लेकिन पाबंदी हटते ही हवा फिर से बिगड़ गई. अभी सिर्फ GRAP Stage-I और Stage-II लागू हैं.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हवा की रफ्तार धीमी होने और PM2.5 बढ़ने की वजह से प्रदूषण फिर से बढ़ गया है. PM2.5 ही इस समय दिल्ली का सबसे बड़ा प्रदूषक बना हुआ है.NCR के शहरों का हाल

दिल्ली के साथ-साथ NCR के शहरों में भी हवा खराब है।

Greater Noida - 277Gurugram - 271Noida - 237Faridabad - 207वीकेंड तक और बिगड़ेगा हाल - IITM का अलर्ट, IITM ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार से दिल्ली का AQI 'Very Poor' कैटेगरी में जा सकता है. ये हालात वीकेंड तक बने रह सकते हैं. यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हवा और ज्यादा खराब हो सकती है।

बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी

डॉक्टरों की सलाह है कि:सुबह की सैर और आउटडोर एक्सरसाइज से बचें बाहर निकलना हो तो N95 मास्क जरूर लगाएं घर की खिड़कियां बंद रखें सांस के मरीज अपनी दवा साथ रखें और लापरवाही न करें।

AQI  0-50: अच्छा 51-100: संतोषजनक 101-200: मध्यम201-300:  खराब301-400:  बहुत खराब401-500: गंभीर।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।