Get App

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा में घुलने लगा जहर! पारा गिरा तो प्रदूषण ने दी टेंशन, AQI 349 तक पहुंचा

Delhi AQI Today: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार दो नवंबर को राजधानी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता और खराब हो गई। सोमवार सुबह ITO इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़कर 349 पर पहुंच गया, जो 'बहुत खराब' (very poor) कैटेगरी में आता है। इस समय कई इलाकों में सांस लेना मुश्किल हो गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 10:16 AM
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा में घुलने लगा जहर! पारा गिरा तो प्रदूषण ने दी टेंशन, AQI 349 तक पहुंचा
Delhi AQI Today: दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गिरकर 'बहुत खराब' (very poor) कैटेगरी में पहुंच गया है (फाइल फोटो)

Delhi AQI Today: दिवाली का त्योहार करीब आते ही देश की राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली होने लगी है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार (2 नवंबर) सुबह दिल्ली के ITO इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 349 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' कैटेगरी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते कुछ दिनों में दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में तेजी से गिरावट आई है। पिछले सप्ताह हुई बारिश और तेज हवाओं से लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब यह राहत खत्म होती दिखाई दे रही है। दिवाली से ठीक पहले प्रदूषण का बढ़ना राजधानी के लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

कितना बिगड़ा हवा का हाल?

CPCB के मुताबिक, सोमवार सुबह ITO में AQI 349 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक के मानकों के अनुसार, 301 से 400 के बीच AQI को 'बेहद खराब' (very poor) कैटेगरी में रखा जाता है। वहीं, 201 से 300 के बीच का AQI 'खराब' कैटेगरी में आता है। रविवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 261 दर्ज किया गया था। हालांकि, शाम होते-होते प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया।

रविवार शाम 6 बजे AQI 272, रात 10 बजे 287 और रात 11 बजे तक 290 पहुंच गया था। रविवार का औसत AQI 17 अप्रैल के बाद सबसे अधिक रहा। इससे पहले 17 अप्रैल को दिल्ली में AQI 263 दर्ज किया गया था। शुक्रवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली की हवा में काफी सुधार हुआ था और AQI गिरकर 60 पर पहुंच गया था। यह 'संतोषजनक' कैटेगरी में आता है। लेकिन महज दो दिनों में हालात फिर बिगड़ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें