दिल्ली में पिछले महीने हुए कार ब्लास्ट से जुड़े “व्हाइट-कॉलर” टेरर मॉड्यूल की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक डॉक्टर भी शामिल है, जिन पर आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर-उन-नबी को पनाह देने का आरोप है। NIA द्वारा जारी बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में फरीदाबाद के धौज क्षेत्र के सोयब और जम्मू-कश्मीर के बारामूला निवासी डॉ. बिलाल नसीर मल्ला शामिल हैं। यह दोनों इस केस में पकड़े गए सातवें और आठवें आरोपी हैं।
