Delhi Bomb Threats: दिल्ली की साकेत, द्वारका और पटियाला हाउस अदालतों के साथ-साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा संचालित दो स्कूलों में मंगलवार (18 नवंबर) सुबह बम रखा होने की सूचना दी गई जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह धमकी भरा ई-मेल आतंकी संगठबन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से आया था।
