दिल्ली की CM Rekha Gupta ने यमुना नदी में किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्लीभर में भव्य आयोजन हुआ. मुख्यमंत्री ने स्वयं यमुना नदी के मध्य में जाकर योगासन किया और दिल्ली की जनता को योग का यमुना का संदेश देने की कोशिश की. मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सोनिया विहार यमुना तट पर जाकर वहां नाव से यमुना के बीच में पहुंची. वहां यमुना नदी के बीच मे योग के लिए बनाए गए डेक पर जाकर मंत्री कपिल मिश्रा और बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी के संग वहां पर योगासन किया.