Get App

दिल्ली के घर में खजाने का भंडार! सूटकेस में मिली करोड़ों की ज्वेलरी और कैश जब्त

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के एक मामले में दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में कई जगह छापे मारे हैं। बताया जा रहा है कि यादव भारत से भागकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) चला गया है। दिल्ली के सर्वप्रिय विहार स्थित उसके ठिकाने पर जब छापा मारा गया, तो बिस्तर पर नोटों और गहनों के ढेर मिले। वहां बैंक अधिकारियों को बुलाकर मशीनों से नकदी गिनी गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 6:53 PM
दिल्ली के घर में खजाने का भंडार! सूटकेस में मिली करोड़ों की ज्वेलरी और कैश जब्त
दिल्ली के घर में खजाने का भंडार! सूटकेस में मिली करोड़ों की ज्वेलरी और कैश जब्त

दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को एक बड़ी कार्रवाई में करोड़ों की नकदी और गहने मिले हैं। जांच एजेंसी ने एक घर से 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी, 8.8 करोड़ रुपए के सोने और हीरे के गहने, और 35 करोड़ रुपए की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और चेकबुक बरामद किए हैं। यह बरामदगी अमन कुमार नाम के व्यक्ति से जुड़ी संपत्ति से हुई है। अमन कुमार, राव इंदरजीत यादव का करीबी बताया जा रहा है, जो इस समय ईडी और हरियाणा पुलिस के निशाने पर है।

राव इंदरजीत यादव अपने सोशल मीडिया पर महंगी गाड़ियों और प्राइवेट जेट वाली आलीशान जिंदगी दिखाता था। लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में उसे गैंगस्टर बताया गया है और ED के दस्तावेजों में वह आर्थिक अपराधी के रूप में दर्ज है।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के एक मामले में दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में कई जगह छापे मारे हैं। बताया जा रहा है कि यादव भारत से भागकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) चला गया है।

दिल्ली के सर्वप्रिय विहार स्थित उसके ठिकाने पर जब छापा मारा गया, तो बिस्तर पर नोटों और गहनों के ढेर मिले। वहां बैंक अधिकारियों को बुलाकर मशीनों से नकदी गिनी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें