Delhi Fire: दिल्ली के विवेक विहार में आधी रात लगी भीषण आग! 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई लोग झुलसे

Delhi Fire: अधिकारियों ने बताया कि रविवार (3 मई) तड़के दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) के अनुसार, आग लगने की जानकारी रविवार तड़के 3:27 बजे मिली

अपडेटेड May 03, 2026 पर 9:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhi Fire: दिल्ली दमकल विभाग को रविवार तड़के करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली

Delhi Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार में स्थित एक चार मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। रविवार (3 मई) तड़के लगी आग में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 से 15 लोगों को बचा लिया गया है। इस आगजनी में कई लोग घायल हो गए हैं। दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) के अनुसार, आग लगने की जानकारी रविवार तड़के 3:27 बजे मिली, जिसके बाद 14 दमकल गाड़ियां और 80 से अधिक दमकलकर्मी मौके पर भेजे गए। आग बुझाने के लंबे अभियान के बाद सुबह करीब 8 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

DFS अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 9 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सही कारण का अभी पता लगाया जा रहा है। यह आग विवेक विहार फेज-I में स्थित एक बिल्डिंग में लगी। इससे दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिंल के फ्लैट भी चपेट में आ गए।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। तेजी से कदम उठाते हुए कई टीमों ने बचाव और राहत अभियान शुरू किया। आग लगने के समय इमारत के अंदर कई लोग फंसे हुए थे।


इसके अलावा, फायर कर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस अभियान के दौरान लगभग 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इस बीच, घायल लोगों में से कम से कम आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, "शुरुआती जांच में पता चला है कि इस आग की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिंल पर बने फ्लैटों में लगी थी। बचाव और आग बुझाने के काम के दौरान, बिल्डिंग से 10-15 लोगों को बचाया गया। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल ले जाया गया। DDMA स्टाफ, ट्रैफिक अधिकारियों और लोकल पुलिस के साथ 12 फायर टेंडर मौके पर हैं।"

ये भी पढ़ें- Delhi Judge Suicide Update: 'आत्महत्या से कुछ घंटे पहले ही पत्नी से झगड़ा हुआ था..'; दिल्ली जज खुदकुशी मामले में साली की एंट्री से नया मोड़

फायरकर्मियों के मुताबिक, आग बी-13 बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लगी थी। फिर धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई। काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब आठ बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। इस आगजनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई है। फिलहाल, मौके पर आलाधिकारी मौजूद हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, यह आग भी एसी फटने से हुई है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।