Uttam Nagar Fire: वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के मटियाला गांव में स्थित मछली मार्केट में बुधवार (11 मार्च) देर रात एक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते इलाके की करीब 400 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे मटियाला की मच्छी मार्किट के पास बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।
दिल्ली फायर सर्विसेज के मुताबिक, "लगभग 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण अभी भी साफ नहीं है। घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।" आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है। फायर डिपार्टमेंट को रात करीब 11.50 बजे आग लगने की जानकारी मिली।
आग की जानकारी मिलते ही करीब दर्जनों फायर इंजन मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। कुछ ही देर में आसमान लाल नजर आने लगा। आसपास रहने वाले लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले कुछ झुग्गियों से धुआं उठता दिखाई दिया। लेकिन थोड़ी ही देर में आग तेजी से फैलने लगी।
झुग्गियां एक-दूसरे के काफी करीब होने के कारण आग ने तेजी से कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत झुग्गियों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। कई लोग अपने जरूरी सामान भी नहीं निकाल पाए और देखते ही देखते सब जलकर राख हो गया। आग की भयावहता को देखते हुए करीब 25 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार तड़के करीब 3 बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया।
एक अधिकारी ने ANI को बताया, "इस भीषण आग में करीब 400 झुग्गियां जलकर पूरी तरह खाक हो गई। आग इतनी भयानक थी कि कई परिवारों का सारा सामान जल गया और वे बेघर हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं आई है।"
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उत्तम नगर में 26 साल के तरुण की मौत के बाद भड़की हिंसा के कुछ दिनों बाद हुई है। जिस इलाके में आग लगी, वह उस एरिया से कुछ किलोमीटर दूर है, जहां इस महीने की शुरुआत में होली के जश्न के दौरान तरुण के एक युवक की हत्या के बाद तनाव है। तरुण की कथित तौर पर 4 मार्च को जेजे कॉलोनी में होली के जश्न के दौरान पानी से भरे गुब्बारे को लेकर हुए विवाद के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस के मुताबिक, झगड़ा तब शुरू हुआ जब तरुण के परिवार की एक लड़की द्वारा फेंके गए गुब्बारे का पानी पड़ोस के घर की एक महिला पर गिर गया। इससे दोनों ग्रुप के बीच टकराव शुरू हो गया। हिंसा के कारण इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी हुई। अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया।
पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में 16 लोगों को पकड़ा गया है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक सफाई जारी कर सोशल मीडिया पर चल रही उन अफवाहों को गलत बताया कि मर्डर केस से जुड़ा एक नाबालिग लापता हो गया है। पुलिस ने कहा कि SC/ST (अत्याचार रोकथाम) एक्ट के कड़े नियम और मर्डर से जुड़ी संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।