Uttam Nagar Fire: वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के मटियाला गांव में स्थित मछली मार्केट में बुधवार (11 मार्च) देर रात एक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते इलाके की करीब 400 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे मटियाला की मच्छी मार्किट के पास बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।
