Get App

Delhi Liquor Case: ED-CBI के अधिकारियों को इंडिया गेट पर फांसी दे देनी चाहिए- AAP नेता सौरभ भारद्वाज

Arvind Kejriwal Acquitted: दिल्ली की पुरानी शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले में शुक्रवार को ऐसा फैसला आया, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और बाकी सभी आरोपियों को भ्रष्टाचार केस में बड़ी राहत दे दी

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 1:33 PM
Delhi Liquor Case: ED-CBI के अधिकारियों को इंडिया गेट पर फांसी दे देनी चाहिए- AAP नेता सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी के मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाले में बरी कर दिया। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी के मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ED और CBI पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ED और CBI अफसरों को इंडिया गेट पर फांसी दे देनी चाहिए। खुद केजरीवाल भी इस मामले पर बोलते हुए कैमरे के आगे रो पड़े।

सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह जीत अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया की नहीं, बल्कि उन लोगों की है, जो ईमानदार और निष्ठावान बने रहना चाहते हैं। आज देश में ऐसा माहौल बन गया है, जहां ईमानदार अधिकारियों को परेशान किया जा रहा है। इस फैसले के चलते 5-10% IAS अधिकारी और न्यायपालिका ईमानदार बने रहेंगे।"

AAP नेता ने आगे कहा, "CBI सबसे पहले अपने पापा मोदी जी के पास जाएगी... जो जांच अधिकारी ईमानदार लोगों को झूठे मामलों में जेल भेजते हैं, उन्हें इंडिया गेट पर सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। अगर हम सरकार बनाते हैं, तो हम इस संबंध में कानून लाएंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें