Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा, हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में गुरुवार को अचानक से मौसम बदलने के साथ ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। वहीं, कई जगहों पर बारिश के फुहारे भी देखने को मिले। बता दें कि मौसम के इस बदलाव के चलते आज सुबह से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

अपडेटेड Aug 27, 2026 पर 4:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली-NCR में बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में गुरुवार को अचानक से मौसम बदलने के साथ ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। वहीं, कई जगहों पर बारिश के फुहारे भी देखने को मिले। बता दें कि मौसम के इस बदलाव के चलते आज सुबह से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, धूप निकलने पर उमस भरी तेज गर्मी परेशान करेगी।

अब अगर तापमान की बात करें तो, गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। साथ ही बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बरकरार है।


अगले कई दिन तक बारिश के आसार नहीं

विभाग ने आगे बताया कि अगले कई दिनों तक अधिक बारिश होने के अनुमान कम हैं। इसलिए तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी भी बढ़ सकती है।

दो दिन पहले हुई थी बारिश

गौरतलब है कि दो दिन पहले दिल्ली-NCR में हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम और गाजियाबाद के कई इलाकों में पानी भर गया था। सड़कों और हाईवे पर जलभराव के चलते जगह-जगह लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को अपने आने-जाने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Nepal Flood Satellite Images: चौंकाने वाली ISRO की तस्वीरें, फोटोज में ग्लेशियर का टूटना, नदियों का उफान और मलबे का बहाव हुआ कैद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।