Delhi News: दिल्ली में पटाखे फोड़ते समय 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, अचानक सीने में लगा रॉकेट पटाखा

Delhi News: पुलिस ने सोमवार (9 नवंबर) को बताया कि दिवाली के दिन रविवार को दिल्ली के नरेला में पटाखे फोड़ते समय एक 10 साल के बच्चे के हाथ में पटाखा फट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इसमें किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था और यह घटना किन हालात में हुई

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 11:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhi News: दिवाली पर दिल्ली में पटाखे फोड़ते समय 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई

Delhi News: राजधानी दिल्ली के नरेला में पटाखे फोड़ते समय रविवार (8 नवंबर) को एक 10 साल के बच्चे के हाथ में पटाखा फट गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि इसमें किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था और यह घटना किन परिस्थितियों में हुई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हाथ में पटाखा फटने से बच्चा घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हाथ में पटाखा फटने से बच्चा घायल हो गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पुलिस ने इस बात का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि पटाखा किस तरह का था और यह धमाका किन परिस्थितियों में हुआ। बच्चे की मौत तक क्या-क्या हुआ, इसकी पूरी घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। घटना के बारे में और अधिक जानकारी आने का इंतजार है।

पुलिस का बयान


दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया, "08/11/2026 को रात लगभग 9:45 बजे, नरेला इलाके में एक बच्चा अपने घर के सामने हाथ में पकड़ने वाला पटाखा ('अनार') जला रहा था। पटाखा फट गया, जिससे उसकी छाती पर चोट आई। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। रात लगभग 10:50 बजे अस्पताल से सूचना मिली कि बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया था। उसकी मौत पटाखा फटने से लगी चोटों (जलने के घावों) के कारण हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

मां का अस्पताल पर गंभीर आरोप

अपने बेटे की मौत पर मृतक बच्चे की मां अंजलि ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, "मेरा बेटा पटाखे जला रहा था। बाकी सब भी ऐसा ही कर रहे थे। जब वह 'अनार' और 'स्काई शॉट्स' जला रहा था, तो पीछे से एक पटाखा आकर सीधे उसकी छाती पर लगा। इससे उसकी धमनियों (आर्टरीज) को नुकसान पहुंचा। वह तब भी सांस ले रहा था, इसलिए हम उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहां उसका ठीक से इलाज नहीं किया गया। बल्कि, उन्होंने हमें डराने-धमकाने की कोशिश की। मुझे न्याय चाहिए।"

दिवाली पर आग संबंधी 257 घटनाएं

दिल्ली फायर विभाग को इस साल दिवाली के दौरान आग संबंधी 257 सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिसमें पिछले साल की तुलना में 4.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में पिछले साल आग संबंधी 269 सूचनाएं दर्ज की गई थीं। अधिकारियों के अनुसार, इस साल आग की किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली। प्राप्त सभी सूचनाएं मामूली या मध्यम स्तर की आग की घटनाओं से संबंधित थीं।

अधिकारी ने बताया कि विभाग को 2025 की तुलना में इस साल 12 कम सूचनाएं प्राप्त हुईं। दिवाली से पहले, दिल्ली फायर सर्विस ने भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाकों और व्यस्त बाजारों सहित संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फायर कर्मियों और वाहनों को तैनात करके अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत किया था।

इमरजेंसी टीमों को ऐसे स्थानों पर तैनात किया गया था जो आग लगने के लिहाज से संवेदनशील हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि दमकल वाहन बिना किसी देरी के घटना स्थल तक पहुंच सकें। अधिकारियों के मुताबिक, विभाग ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपने कंट्रोल रूम और आपातकालीन प्रतिक्रिया नेटवर्क को भी अलर्ट पर रखा था।

MP में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

इस बीच, मध्य प्रदेश के कटनी जिले में दीपावली की रात तीन मंजिला इमारत में स्थित क्रॉकरी की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना बरही कस्बे में सोमवार आधी रात के आसपास हुई। आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में दुकान संचालक पूरन अग्रवाल (77), उनकी पत्नी चंद्रकला (74), बहू पूनम, पोतियों आर्या (14) और अन्वी (6) तथा दो महीने के एक शिशु की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिशु ने अपनी मां पूनम की गोद में ही दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना के बाद पूरे कस्बे में शोक की लहर फैल गई।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।