Trump Defends Jensen Huang: जेनसेन हुआंग के बचाव में उतरे डोनाल्ड ट्रंप! चीनी जासूस संग अफेयर पर घिरे NVIDIA के CEO, अमेरिका में हड़कंप

Trump Defends Nvidia CEO Jensen Huang: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग के समर्थन में उतर आए हैं। ट्रंप ने हुआंग को एक सम्मानित कारोबारी बताते हुए कहा कि उन्हें Nvidia के CEO पद पर बने रहना चाहिए। यह बयान ऐसे समय आया है, जब हुआंग ने अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की है। दिग्गज अमेरिकी कंपनी ने उनके कथित विदेशी खुफिया ऑपरेशन से जुड़े होने की जांच शुरू कराई है

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 9:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trump Defends Nvidia CEO Jensen Huang: जेनसेन हुआंग के बचाव में उतरे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है

Trump Defends Nvidia CEO Jensen Huang: दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंड्क्टर कंपनी Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग के निजी जीवन और कथित चीनी जासूसी कनेक्शन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके समर्थन में उतर आए हैं। ट्रंप ने हुआंग को एक सम्मानित व्यक्ति बताते हुए कहा कि उन्हें Nvidia के CEO पद पर बने रहना चाहिए। यह बयान ऐसे समय आया है, जब हुआंग ने अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की है और कंपनी ने उनके कथित विदेशी खुफिया ऑपरेशन से जुड़े होने की जांच शुरू कराई है।

रविवार को वॉशिंगटन रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने जेन्सेन हुआंग की तारीफ की। जब उनसे पूछा गया कि क्या विवाद के बावजूद हुआंग को Nvidia के CEO पद पर बने रहना चाहिए, तो उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा ही लगता है। हां, बिल्कुल।" हुआंग के बचाव में उतरे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। ट्रंप ने कहा कि उनकी हुआंग से इस मामले पर बातचीत नहीं हुई है और उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि हुआंग ने कुछ गलत किया हो। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह एक सम्मानित व्यक्ति हैं। उन्होंने हमारे देश के लिए शानदार काम किया है।" ट्रंप ने यह संकेत भी दिया कि हुआंग इस महीने के अंत में प्रस्तावित उनकी एशिया यात्रा में उनके साथ शामिल हो सकते हैं।

पत्नी से बेवफाई की बात कबूल चुके हैं हुआंग


इस पूरे विवाद के बीच Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग ने अपने कर्मचारियों को भेजे संदेश में पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की है। उन्होंने अपने परिवार को पहुंचे नुकसान के लिए माफी भी मांगी। हुआंग ने लिखा, "मैंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की। मेरे इस कदम से मेरी पत्नी और बच्चों को चोट पहुंची है। मैंने जो किया, उसके लिए कोई बहाना नहीं है। मुझे इसका गहरा अफसोस है।" उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों, कारोबारी साझेदारों और शेयरधारकों से भी माफी मांगी। हुआंग ने कहा कि Nvidia का नेतृत्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा विशेषाधिकार रहा है, लेकिन वह अपनी जिम्मेदारियों पर खरे नहीं उतर सके। जेनसेन ने भरोसा दिलाया कि वह कंपनी की जांच में पूरा सहयोग करेंगे और कर्मचारियों तथा निवेशकों का विश्वास दोबारा हासिल करने की कोशिश करेंगे।

Nvidia ने बैठाई स्वतंत्र जांच कमेटी

विवाद सामने आने के बाद Nvidia के बोर्ड ने मामले की जांच के लिए स्वतंत्र निदेशकों की एक कमेटी गठित की है। इस जांच में बाहरी कानूनी सलाहकारों की मदद भी ली जाएगी। कमेटी उन रिपोर्टों और आरोपों की पड़ताल करेगी, जिनमें दावा किया गया है कि जेनसेन हुआंग को विदेशी खुफिया एजेंसी के ऑपरेशन का निशाना बनाया गया था। हालांकि, Nvidia के बोर्ड ने कहा है कि फिलहाल उसके पास ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है कि कंपनी की गोपनीय कारोबारी जानकारी या अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों से समझौता हुआ है। बोर्ड ने हुआंग और कंपनी के मौजूदा नेतृत्व पर भरोसा भी जताया है। जांच पूरी होने तक जेन्सेन हुआंग CEO बने रहेंगे।

कौन हैं एलिस हुआंग जिसके हनीट्रैप में फंसे Nvidia चीफ जेन्सन हुआंग!

कौन हैं एलिस हुआंग, जिनसे जुड़ा है पूरा विवाद?

इस विवाद के केंद्र में एलिस हुआंग (Huang Le) नाम की महिला हैं। वह पहले सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी Megaspeed में वरिष्ठ पद पर काम कर चुकी हैं। यह कंपनी Nvidia से AI चिप्स खरीदती है। रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को एलिस हुआंग के चीन की खुफिया एजेंसी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) से कथित संबंधों को लेकर संदेह रहा है। आरोप यह भी हैं कि उन्होंने अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों के बावजूद चीन को एडवांस Nvidia AI चिप्स उपलब्ध कराने में मदद करने की कोशिश की थी। बताया गया है कि जेन्सेन हुआंग और एलिस हुआंग के बीच करीबी संबंध भी रहे हैं।

Megaspeed पर भी अमेरिकी अधिकारियों की नजर

एलिस हुआंग से जुड़ा मामला सामने आने के बाद Megaspeed भी जांच के दायरे में आ गई है। अमेरिकी अधिकारियों को संदेह है कि कंपनी ने चीनी संस्थाओं को ऐसी एडवांस AI तकनीक तक पहुंच बनाने में मदद की हो सकती है, जिस पर अमेरिका ने निर्यात प्रतिबंध लगा रखे हैं। फिलहाल Nvidia का कहना है कि कंपनी के ट्रेड सीक्रेट्स या अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों के साथ किसी तरह का समझौता होने का कोई प्रमाण उसके सामने नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।