Get App

दिल्ली में पानी और सीवर व्यवस्था बदलने की बड़ी तैयारी! बिछेगा 1,034 KM लंबा सीवर नेटवर्क, 113 गांवों समेत 358 कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

Delhi Water-Sewer News: दिल्ली के बाहरी इलाकों में सीवर व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3,113.67 करोड़ रुपये की लागत से 29 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवेज पंपिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। इस परियोजना के तहत 358 अवैध कॉलोनियों और 113 गांवों को सीवरेज सुविधाओं से जोड़ने का लक्ष्य है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 12:25 PM
दिल्ली में पानी और सीवर व्यवस्था बदलने की बड़ी तैयारी! बिछेगा 1,034 KM लंबा सीवर नेटवर्क, 113 गांवों समेत 358 कॉलोनियों को मिलेगा फायदा
Delhi Water-Sewer News: दिल्ली में पानी की सप्लाई बेहतर करने के लिए चंद्रावल में नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया गया है (फोटो- AI)

Delhi Water-Sewer News: दिल्ली में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने, सीवर व्यवस्था को मजबूत करने और यमुना नदी में बिना ट्रीटमेंट वाला गंदा पानी जाने से रोकने के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं बनाई गई हैं। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी 22 अक्टूबर को दिल्ली जल बोर्ड की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। इन परियोजनाओं पर कुल 8,941.22 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है। इनमें नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाने से लेकर पुरानी सुविधाओं को अपग्रेड करने, नई सीवर लाइनें बिछाने और घरों को सीवर नेटवर्क से जोड़ने तक के काम शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली के लोगों को बेहतर जल आपूर्ति और सीवरेज सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ यमुना में प्रदूषण कम करना है।

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अक्टूबर को राजधानी में 8,941 करोड़ रुपये की सीवर परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। नजफगढ़ इलाके से शुरू होने वाली इन परियोजनाओं में एक नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), कई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और नई सीवर लाइनें शामिल हैं।

चंद्रावल में 477 MLD क्षमता का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

हमारे सहयोगी न्यूज 18 के मुताबिक, दिल्ली में पानी की आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए चंद्रावल में 298.3 करोड़ रुपये की लागत से 477 एमएलडी क्षमता का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया गया है। एमएलडी यानी मिलियन लीटर प्रतिदिन, पानी के प्यूरिफिकेशन की क्षमता मापने की इकाई है। इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 47.7 करोड़ लीटर पानी को ट्रीट करने की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें