Delhi PG collapse: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में चार साल बाद एक बार फिर बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना ने 2022 के हादसे की यादें ताजा कर दी हैं। चार साल पहले जहां मरम्मत और निर्माण कार्य के दौरान तीन मंजिला मकान ढहने से दो मजदूरों की मौत हुई थी। जबकि चार लोग घायल हुए थे। वहीं, अब उसी इलाके में एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस इमारत का इस्तेमाल लड़कों के पेइंग गेस्ट (PG) के तौर पर किया जा रहा था।
