Get App

Delhi Air Quality: लगातार तीसरे भी खराब रही दिल्ली-NCR की हवा, अब सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

Delhi Air Quality: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं इस दौरान एक्यूआई 180 दर्ज किया गया। दशहरे के बाद धुएं और मौसम की वजह से प्रदूषण बढ़ा है। इसे नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के पहले चरण को लागू किया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 24, 2026 पर 10:21 AM
Delhi Air Quality: लगातार तीसरे भी खराब रही दिल्ली-NCR की हवा, अब सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) का पहला चरण लागू रहेगा

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI लगातार तीसरे दिन भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई। ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 180 रहा। दशहरे के बाद शहर में प्रदूषण बढ़ गया है। धुएं और मौसम की खराब स्थिति के कारण हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ा है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। इसके बाद एयर क्वालिटी मैनेजमेंट आयोग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कई फेज में चलने वाले एक्शन प्लान के पहले फेज को लागू कर दिया। इसका उद्देश्य प्रदूषण को नियंत्रित करना और एयर क्वालिटी इंडेक्स को और खराब होने से रोकना है।

जारी रहेंगी पाबंदियां

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) का पहला चरण लागू रहेगा। प्रदूषण कम करने के लिए अधिकारी लगातार जरूरी कदम उठा रहे हैं। इस चरण के तहत सड़कों की धूल पर नियंत्रण, निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी, कचरे का सही प्रबंधन और वाहनों से निकलने वाले धुएं को कम करने पर ध्यान दिया जाएगा। इन उपायों का मकसद प्रदूषण को बढ़ने से रोकना और हवा की गुणवत्ता में सुधार करना है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने दिया निर्देश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें