Get App

न चीख न पुकार... दिल्ली में दरिंदे पति ने गर्भवती पत्नी समेत तीन मासूम बेटियों का गला रेता! सांस की नली तक कट गई

पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने अपनी पत्नी और बच्चों को मारने से पहले खाने में कोई नशीली चीज मिलाई थी। कमरे में संघर्ष का कोई निशान नहीं मिला, जिससे लगता है कि चारों की हत्या तब की गई जब वे गहरी नींद में थे। पुलिस मुंचुन के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, क्योंकि वह पहले चेन्नई में काम करता था

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 5:15 PM
न चीख न पुकार... दिल्ली में दरिंदे पति ने गर्भवती पत्नी समेत तीन मासूम बेटियों का गला रेता! सांस की नली तक कट गई
Deli Murder: दिल्ली में दरिंदे पति ने गर्भवती पत्नी समेत तीन मासूम बेटियों का गला रेता! सांस की नली तक कट गई

दिल्ली के बाहरी इलाके समयपुर बादली से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक कलयुगी पति और बाप ने अपनी ही गर्भवती पत्नी और तीन नन्ही बेटियों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक मंजर को देखकर तफ्तीश करने वाले पुलिस अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए।

यह खौफनाक मंजर मंगलवार रात का है। आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने वाला मुंचुन केवट, अपनी दो महीने की गर्भवती पत्नी अनीता (30) और तीन बेटियों (उम्र 3 से 5 साल के बीच) के साथ चंदन पार्क इलाके में रहता था।

पड़ोसियों के मुताबिक, रात करीब 9 बजे मुंचुन और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने अपनी पत्नी और बच्चों को मारने से पहले खाने में कोई नशीली चीज मिलाई थी। कमरे में संघर्ष का कोई निशान नहीं मिला, जिससे लगता है कि चारों की हत्या तब की गई जब वे गहरी नींद में थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें