Get App

Delhi Schools Bomb Threats: दिल्ली के 20 स्कूलों को सुबह-सुबह मिली बम से उड़ाने की धमकी! दहशत में छात्र और अभिभावक, राजधानी में हाई अलर्ट

Delhi Schools Bomb Threats: अब तक दक्षिण दिल्ली के समरफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, पीतमपुरा में मैक्सफोर्ट जूनियर स्कूल और गुरु नानक स्कूल, द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल और द्वारका इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार के रिचमंड स्कूल, रोहिणी के छह स्कूलों और सेक्टर 9 के आईएनटी पब्लिक स्कूल तथा सेक्टर 3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 18, 2025 पर 11:14 AM
Delhi Schools Bomb Threats: दिल्ली के 20 स्कूलों को सुबह-सुबह मिली बम से उड़ाने की धमकी! दहशत में छात्र और अभिभावक, राजधानी में हाई अलर्ट
Delhi Schools Bomb Threats: सुरक्षा एजेंसियों ने आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जांच के लिए 10 स्थानों पर मॉक ड्रिल की है

Delhi Schools Bomb Threats: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के 20 से अधिक स्कूलों को शुक्रवार (18 जुलाई) को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गईस्कूलों को शुक्रवार सुबह सुबह बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गईअधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस और विभिन्न अधिकारियों ने तलाश और निकासी अभियान शुरू कर दिया हैइस हफ्ते यह चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं

पुलिस तथा फायर ब्रिगेड के कर्मी विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर स्कूलों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैंइनके साथ बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते भी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के कई स्कूलों को बम रखे होने की धमकियां मिली हैं। इस हफ्ते यह चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं।

अब तक दक्षिण दिल्ली के समरफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, पीतमपुरा में मैक्सफोर्ट जूनियर स्कूल और गुरु नानक स्कूल, द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल और द्वारका इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार के रिचमंड स्कूल और रोहिणी के छह स्कूलों - सेक्टर 3 के एमआरजी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर 24 के सॉवरेन पब्लिक स्कूल और हेरिटेज पब्लिक स्कूल, सेक्टर 9 के आईएनटी पब्लिक स्कूल तथा सेक्टर 3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा उन्होंने कहा, ठआज 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है! सोचिए बच्चे, अभिभावक और शिक्षक किस स्थिति से गुजर रहे होंगे।ठ

आतिशी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली में शासन के सभी चार इंजनों पर भारतीय जनता पार्टी का नियंत्रण है फिर भी वह हमारे बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं है! यह हैरान करने वाला है" कई सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार को किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जांच के लिए 10 स्थानों पर मॉक ड्रिल की थी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें