Delhi To Vaishno Devi Bus:ट्रेन का टिकट नहीं मिला तो दिल्ली से सिर्फ इतने रुपये में जाएं वैष्णो देवी और श्रीनगर, जानिए किराया, टाइमिंग

नवरात्रि में माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली में कश्मीरी गेट पर इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) से जम्मू, कटरा और श्रीनगर के लिए बसें मिलती हैं। जम्मू के लिए नॉन-एसी बसें रोजाना चलती हैं। जबकि, एसी बस दिल्ली से श्रीनगर के लिए बुधवार और शनिवार को चलती है।

अपडेटेड Oct 16, 2026 पर 4:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली से श्रीनगर के लिए एसी बस का किराया ₹2,697 बताया गया है।

नवरात्रि में माता वैष्णो देवी जाने या छुट्टियों में कश्मीर जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन कन्फर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा है। आप दिल्ली से बस से भी अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिल्ली में कश्मीरी गेट पर इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) से जम्मू, कटरा और श्रीनगर के लिए बसें मिलती हैं। इन बसों का किराया और चलने का समय अलग-अलग होता है। इसलिए, अपनी यात्रा शुरू करने से पहले किराए, समय और टिकट की उपलब्धता के बारे में पूछना जरूरी है।

दिल्ली से जम्मू जाने का किराया 811 रुपये

आईएसबीटी कश्मीरी गेट के काउंटर नंबर 6 पर तैनात अधिकारी सुशील कुमार शर्मा के मुताबिक, जम्मू के लिए नॉन-एसी बसें रोजाना चलती हैं। ये बसें प्लेटफॉर्म नंबर 28 से हर घंटे रवाना होती हैं। जम्मू बस स्टैंड तक जाने का किराया 811 रुपये बताया गया है। वहीं, माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाने वाले यात्रियों के लिए बस का किराया 890 रुपये बताया गया है। नवरात्रि के दौरान यात्रा करने वाले लोग बस की उपलब्धता और प्रस्थान के समय की जानकारी संबंधित काउंटर से ले सकते हैं।

श्रीनगर के लिए एसी वोल्वो बस का भी ऑप्शन

अगर आप छुट्टियों में श्रीनगर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप AC वोल्वो बस के बारे में भी सोच सकते हैं। सुशील कुमार शर्मा के मुताबिक, यह बस दिल्ली से श्रीनगर के लिए बुधवार और शनिवार को चलती है। इसका किराया ₹2,697 बताया गया है। निकलने का समय रात 1 बजे बताया गया है। हालांकि, यात्रा से पहले श्रीनगर में निकलने की जगह और पहुंचने का समय कन्फर्म कर लेना सबसे अच्छा है।

टिकट बुक करने से पहले जान लें ये बातें


जम्मू, कटरा और श्रीनगर जाने वाले यात्री ISBT कश्मीरी गेट पर अपने-अपने काउंटर से बस का किराया, टाइमिंग और उपलब्धता के बारे में जानकारी ले सकते हैं। उपलब्ध ऑप्शन ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर भी देखे जा सकते हैं। जो लोग नवरात्रि और दूसरी छुट्टियों में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें टिकट बुक करने से पहले किराया और बस के चलने की जानकारी कन्फर्म कर लेनी चाहिए। इससे उन्हें अपना बजट और यात्रा प्लान बनाने में मदद मिलेगी।

दिल्ली से शुभांगी तिवारी की रिपोर्ट

1 साल में बदलेगी रांची की तस्वीर! 2.85 करोड़ से 100 जगहों पर बनेंगे ग्रीन पैच, जानिए अपने इलाके का प्लान

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।