1 साल में बदलेगी रांची की तस्वीर! 2.85 करोड़ से 100 जगहों पर बनेंगे ग्रीन पैच, जानिए अपने इलाके का प्लान

झारखंड की राजधानी रांची आने वाले एक साल में बदले हुए रूप में नजर आएगी। यहां 100 स्थलों में ग्रीन पैच बनाए जा रहे हैं। इसमें कुल लागत 2.85 करोड़ रुपये आने का अनुमान है। जगहों को चार जोन में बांटा जाएगा और हर जोन में एक निश्चित राशि निर्धारित की गई है।

अपडेटेड Oct 16, 2026 पर 1:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नगर आयोग सुशांत गौरव के अनुसार, जोन 1 में 84.37 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

झारखंड की राजधानी रांची के 100 स्थलों में ग्रीन पैच बनाए जा रहे हैं। यहां पर रंग-बिरंगे फूल व हरियाली देखने को मिलेगी और कई जगह यह काम पूरी भी हो चुका है और इसमें कुल लगात 2.85 करोड़ रुपये का आने का अनुमान है। ऐसे में आपको आने वाले 1 साल के अंदर ही रांची में कई सारी जगह एकदम नए रूप में नजर आने वाली है।

नगर निगम आयुक्त सुशांत गौरव बताते हैं, रांची को खूबसूरत व इको फ्रेंडली बनाने के लिए ग्रीन पैच का निर्माण किया जा रहा है। सिर्फ नगर निगम ही नहीं बल्कि लोगों को भी इसके प्रति थोड़ा जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले 1 साल में काम पूरा कर लिया जाएगा। जगहों को चार जोन में बांटा जाएगा और हर जोन में एक निश्चित राशि निर्धारित की गई है।

4 जोन में बाटा गया काम

नगर आयोग सुशांत गौरव के अनुसार, जोन 1 में 84.37 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इनमें चुटिया, रांची रेलवे स्टेशन और कोकर के 25 से अधिक क्षेत्र हैं। यहां पर अब आपको काम होते हुए नजर आने लगा है। जोन 2 के लिए 57.71 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इनमें कांटाटोली, डोरंडा और हटिया के कई इलाके हैं।

वहीं, जोन 3 में 59 लाख रुपये राशि आवंटित की गई है। इनमें सहजानंद चौक, हरमू, अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक और कडरू के मार्ग शामिल है। यहां के बिरसा चौक से लेकर धुर्वा गोल चक्कर तक में तो आपको खूबसूरत पेड़ पौधे और हरियाली नजर भी आएगी।

इन मार्गों का भी होगा कायाकल्प


साथ ही, जोन 4 में 83.85 लाख रुपये से दीनदयाल चौक से जज कॉलोनी, एलपीएन सहदेव चौक और पंडरा रोड का कायाकल्प किया जाएगा। साथ ही, कांके राम मंदिर से लेकर झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट बिल्डिंग) तक के व्यस्त मार्ग को मॉडल कॉरिडोर के रूप में विकसित कर वहां वर्टिकल गार्डन और ग्रीन पैच लगाए जा रहे है।

आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा, लोगों को भी काफी जागरूक होने की जरूरत है। अगर कोई ग्रीन पैच को नुकसान पहुंचता है तो पकड़े जाने पर अच्छी खासी पेनल्टी भी लगेगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और काम में काफी तेजी देखी जा रही है।

रांची से शिखा श्रेया की रिपोर्ट

पटना में दीघा से कंगन घाट तक दौड़ेगी वॉटर मेट्रो, ₹12 करोड़ के आधुनिक जहाज और वर्ल्ड क्लास टर्मिनल की पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।