नवरात्रि में माता वैष्णो देवी जाने या छुट्टियों में कश्मीर जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन कन्फर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा है। आप दिल्ली से बस से भी अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिल्ली में कश्मीरी गेट पर इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) से जम्मू, कटरा और श्रीनगर के लिए बसें मिलती हैं। इन बसों का किराया और चलने का समय अलग-अलग होता है। इसलिए, अपनी यात्रा शुरू करने से पहले किराए, समय और टिकट की उपलब्धता के बारे में पूछना जरूरी है।
