Get App

Delhi Weather: दशहरे पर नहीं होगी बारिश, लेकिन प्रदूषण बढ़ा रहा चिंता; जानें अगले 5 दिन का मौसम और AQI

Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरा मनाने की तैयारी चल रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 20, 2026 पर 9:50 AM
Delhi Weather: दशहरे पर नहीं होगी बारिश, लेकिन प्रदूषण बढ़ा रहा चिंता; जानें अगले 5 दिन का मौसम और AQI
दशहरे पर नहीं होगी बारिश, जानें अगले 5 दिन का मौसम और AQI

Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरा मनाने की तैयारी चल रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। वहीं, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम से खराब श्रेणी के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक बारिश होने की संभावना नहीं है। ज्यादातर दिनों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21, 22 और 23 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। वहीं, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें