Get App

Delhi Weather Update: मार्च के पहले हफ्ते में ही उत्तर भारत में चढ़ा पारा! दिल्ली में 50 सालों का टूटा रिकॉर्ड, तापमान 35.7°C दर्ज

Delhi Weather Today: मार्च के पहले सप्ताह में ही उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। 7 मार्च को दिल्ली में सबसे अधिक तापमान 35.7°C दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, यह पिछले 50 सालों में महीने के पहले हफ्ते में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 10:23 AM
Delhi Weather Update: मार्च के पहले हफ्ते में ही उत्तर भारत में चढ़ा पारा! दिल्ली में 50 सालों का टूटा रिकॉर्ड, तापमान 35.7°C दर्ज
Delhi Weather Today: दिल्ली का तापमान 50 वर्षों में सबसे अधिक दर्ज किया गया है

Delhi Weather Today: उत्तर भारत के कई राज्यों में पारे में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार (7 मार्च) को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 50 वर्षों में महीने के पहले सप्ताह में दर्ज सर्वाधिक तापमान है। पिछले 50 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में मार्च के पहले सात दिनों के दौरान दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस था जो पांच मार्च, 1999 को दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही यह पिछले 50 वर्षों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे गर्म दिन बन गया। IMD के 2011 से बाद के आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च के पहले सप्ताह के दौरान दूसरा सबसे अधिक तापमान 2016 में दर्ज किया गया था, जब चार मार्च को पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

कहां कितना रहा तापमान?

सफदरजंग मौसम केंद्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में सबसे अधिक तापमान हिसार में 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि उत्तराखंड में देहरादून और राज्य के अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें