दिवाली-छठ में कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! कानपुर और गोविंदपुरी से गुजरेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, शेड्यूल-टाइमिंग जान लीजिए

दीपावली और छठ पूजा में अपने घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। इनमें दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल ट्रेन भी शामिल है। यह ट्रेन कानपुर से होकर चलेगी। इसके अलावा मालदा टाउन और खुर्दा रोड से चलने वाली विशेष ट्रेनें भी शामिल होंगी।

अपडेटेड Oct 16, 2026 पर 5:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग के बीच रेलवे ने कानपुर से होकर चलने वाली विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया है। इनमें नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल भी शामिल है। इसके अलावा मालदा टाउन और खुर्दा रोड से चलने वाली विशेष ट्रेनें भी कानपुर के रास्ते यात्रियों को सफर का विकल्प देंगी। इससे दिल्ली, बिहार और पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को फायदा मिल सकता है। खास बात यह है कि इन ट्रेनों का ठहराव कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी जैसे स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है।

दिल्ली से पटना तक वंदे भारत, कानपुर में पांच मिनट ठहराव

त्योहारों के लिए चलाई जा रही वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खास विकल्प है। ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहरने के बाद यह 1:35 बजे पटना के लिए रवाना हो जाएगी। रास्ते में प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में भी इसका ठहराव होगा। ट्रेन रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। इस तरह दिल्ली से पटना तक का सफर करीब 13 घंटे में पूरा होगा।

यह ट्रेन 16 और 18 अक्टूबर को चलने के बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालित होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02251 पटना से सुबह 10 बजे रवाना होगी और शाम 5:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट बाद यहां से चलकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में इसका संचालन 17 और 19 अक्टूबर के बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को निर्धारित है।

कानपुर से अखंड प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Delhi To Vaishno Devi Bus:ट्रेन का टिकट नहीं मिला तो दिल्ली से सिर्फ इतने रुपये में जाएं वैष्णो देवी और श्रीनगर, जानिए किराया, टाइमिंग


हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।