दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग के बीच रेलवे ने कानपुर से होकर चलने वाली विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया है। इनमें नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल भी शामिल है। इसके अलावा मालदा टाउन और खुर्दा रोड से चलने वाली विशेष ट्रेनें भी कानपुर के रास्ते यात्रियों को सफर का विकल्प देंगी। इससे दिल्ली, बिहार और पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को फायदा मिल सकता है। खास बात यह है कि इन ट्रेनों का ठहराव कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी जैसे स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है।
