Diwali Gifts: धनतेरस और दिवाली के शुभ अवसर पर नई दिल्ली स्थित सिंगापुर दूतावास ने अपने ऑफिस में काम करने वाले भारतीय कर्मचारियों के लिए खुशियों से भरा एक विशेष आयोजन किया। इस मौके पर कर्मचारियों को उनकी मेहनत और योगदान के सम्मान में आकर्षक पुरस्कार और शानदार गिफ्ट दिए गए। कंपनी की ओर से आयोजित इस खास दिवाली कार्यक्रम में कर्मचारियों को कैश पुरस्कार, इलेक्ट्रिक बाइक (EV), 55 इंच के टीवी, घड़ियां और सोने के उपहार देकर सम्मानित किया गया। अनोखा पाकर कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
