दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यात्रियों के लिए अहम सलाह जारी की है। डीएमआरसी के अनुसार, रविवार से अगले आठ दिनों तक कई मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पूरे मेट्रो नेटवर्क पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है। इसी वजह से यात्रियों की सुरक्षा जांच में अधिक समय लग सकता है, जिससे कई स्टेशनों पर लंबी लाइनें लगने की संभावना है।
