E20 Petrol Row: एथेनॉल को लेकर जारी विवाद के बीच बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने अपनी टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड MPV में आई तकनीकी खराबी के लिए E20 पेट्रोल को जिम्मेदार ठहराया है। सोशल मीडिया पर जारी दो वीडियो में कश्यप ने दावा किया कि E20 पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी कार में इंजन से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं सामने आईं। हालांकि, कंपनी के अनुसार यह कार E20 पेट्रोल के अनुरूप (Compatible) है।
