ED Raids I-PAC: पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार (8 जनवरी) को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया। ममता के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड के दौरान इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) चीफ प्रतीक जैन के घर जाने को असंवैधानिक और केंद्रीय एजेंसी की जांच में सीधा दखल करार दिया। अधिकारी ने कहा कि ED को इस मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। I-PAC तृणमूल कांग्रेस (TMC) का IT सेल संभालता है। ED ने गुरुवार (8 जनवरी) को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में कोलकाता में I-PAC और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।
