पंजाब CM की पत्नी से जुड़े कथित रिश्वत केस में ED का एक्शन, रिश्तेदार अमरदीप ग्रेवाल को समन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी से जुड़े कथित रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच आगे बढ़ती नजर आ रही है। एजेंसी ने अब अमरदीप सिंह ग्रेवाल को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। ग्रेवाल को मुख्यमंत्री की पत्नी का रिश्तेदार और साढ़ू बताया जाता है।

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 7:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पंजाब CM की पत्नी से जुड़े कथित रिश्वत केस में ED का एक्शन, रिश्तेदार अमरदीप ग्रेवाल को समन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी से जुड़े कथित रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच आगे बढ़ती नजर आ रही है। एजेंसी ने अब अमरदीप सिंह ग्रेवाल को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। ED के मुताबिक, ग्रेवाल को मुख्यमंत्री की पत्नी का रिश्तेदार और साढ़ू बताया जाता है। जांच एजेंसी अब उनसे मामले में लगाए गए आरोपों और उससे जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ करेगी।

अमरदीप सिंह ग्रेवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं। वे M/s East Sunshine Production Pvt. Ltd. से जुड़े बताए जाते हैं। उनका नाम पंजाबी फिल्मों के प्रोडक्शन और विदेशों में रिलीज से जुड़े कामकाज के संदर्भ में सामने आता रहा है।

ग्रेवाल का जुड़ाव ‘Maujaan Hi Maujaan’ (2023) और ‘Snowman’ (2022) जैसी पंजाबी फिल्मों से बताया जाता है। इन फिल्मों के विदेशी प्रोडक्शन/रिलीज से भी लिंक रहे हैं।


कथित रिश्वत मामले की जांच में पूछताछ

यह मामला एक आरोपी को कथित आपराधिक मामले से राहत दिलाने के बदले करोड़ों रुपये की मांग किए जाने के आरोपों से जुड़ा है। इसी विवाद के दौरान अमरदीप सिंह ग्रेवाल का नाम कथित तौर पर एक मध्यस्थ के रूप में सामने आया। हालांकि, ग्रेवाल पर लगाए गए इन आरोपों की सच्चाई क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: पटना के शुभम ने देश को दिखाया रास्ता, गंगा के घाटों से हटाया 2.63 लाख किलो कचरा

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।