BJP के दिल्ली दफ्तर में छन रही हैं गरमा गरम पूरियां, काउंटिंग के शुरुआती आधे घंटे में बंगाल; असम में कितनी सीटों पर आगे!

Assembly Election Result: शुरुआती रुझानों में BJP को मिल रही बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ता जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं। भाजपा मुख्यालय में जीत के जश्न की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गईं। यहां बड़ी कड़ाहियों में गरमा-गरम पूरियां छानी जा रही हैं और बड़े पैमाने पर मिठाइयां तैयार की जा रही हैं

अपडेटेड May 04, 2026 पर 8:54 AM
Story continues below Advertisement
शुरुआती आधे घंटे के रुझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है

Election Results 2026: पांच राज्यों (असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी) के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है।

पश्चिम बंगाल: 227 सीटों के रुझानों में BJP आगे


पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से सुबह 8:50 बजे तक 227 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं।

बीजेपी (BJP): 111 सीटों पर आगे चल रही है।

टीएमसी (TMC): 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

शुरुआती रुझानों में भाजपा ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर बढ़त बनाकर मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

असम: भाजपा गठबंधन की बड़ी छलांग

असम की 126 सीटों में से 77 सीटों के रुझान आ चुके हैं, जहाँ सत्ताधारी भाजपा गठबंधन फिर से मजबूती के साथ वापसी करता दिख रहा है।

बीजेपी गठबंधन: 66 सीटों पर आगे है।

कांग्रेस गठबंधन: केवल 9 सीटों पर बढ़त बना पाया है।

भाजपा मुख्यालय में 'जीत' का पकवान

इधर दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। शुरुआती रुझानों में पार्टी को मिल रही बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ता जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं। भाजपा मुख्यालय में जीत के जश्न की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गईं। यहां बड़ी कड़ाहियों में गरमा-गरम पूरियां छानी जा रही हैं और बड़े पैमाने पर मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। नतीजों के आधिकारिक ऐलान से पहले ही मुख्यालय में उत्सव जैसा माहौल है और जैसे-जैसे रुझान पक्ष में आ रहे हैं, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है।

West Bengal Elections Result Live: बंगाल चुनाव में बड़ा खेल! भवानीपुर से ममता बनर्जी पीछे, सुवेंदु अधिकारी ने बनाई बढ़त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।