Get App

BJP के दिल्ली दफ्तर में छन रही हैं गरमा गरम पूरियां, काउंटिंग के शुरुआती आधे घंटे में बंगाल; असम में कितनी सीटों पर आगे!

Assembly Election Result: शुरुआती रुझानों में BJP को मिल रही बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ता जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं। भाजपा मुख्यालय में जीत के जश्न की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गईं। यहां बड़ी कड़ाहियों में गरमा-गरम पूरियां छानी जा रही हैं और बड़े पैमाने पर मिठाइयां तैयार की जा रही हैं

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 04, 2026 पर 8:54 AM
BJP के दिल्ली दफ्तर में छन रही हैं गरमा गरम पूरियां, काउंटिंग के शुरुआती आधे घंटे में बंगाल; असम में कितनी सीटों पर आगे!
शुरुआती आधे घंटे के रुझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है

Election Results 2026: पांच राज्यों (असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी) के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है।

पश्चिम बंगाल: 227 सीटों के रुझानों में BJP आगे

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से सुबह 8:50 बजे तक 227 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें