बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक, मंदिर समिति ने की घोषणा

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह नियम समिति के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों पर लागू होगा। इस संबंध में एक प्रस्ताव आगामी मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में पारित किया जाएगा। इस बीच, उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 1:51 PM
Story continues below Advertisement
बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक, मंदिर समिति ने की घोषणा

बद्रीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने सोमवार को घोषणा की कि अब बद्रीनाथ, केदारनाथ और समिति के अधीन आने वाले अन्य मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। अब इन प्राचीन मंदिरों में केवल हिंदू श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह नियम समिति के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों पर लागू होगा। इस संबंध में एक प्रस्ताव आगामी मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में पारित किया जाएगा।

इस बीच, उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। मंदिर छह महीने के शीतकालीन अवकाश के बाद फिर से खुल रहा है।

हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर के कपाट खोलने की शुभ तिथि और समय का निर्धारण बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजमहल में पारंपरिक पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद किया गया।


गौरतलब है कि केदारनाथ और बद्रीनाथ के अलावा छोटा चार धाम में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम भी शामिल हैं। इन दोनों मंदिरों के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को खोले जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।