Exit Polls Result 2026 Highlights: कुल मिलाकर एग्जिट पोल दिखाते हैं कि पश्चिम बंगाल में TMC और BJP के बीच कड़ी टक्कर रह सकती है, तमिलनाडु में DMK की वापसी संभव है और केरल में UDF की वापसी हो सकती है। लेकिन बंगाल में नतीजों को लेकर बड़ा फर्क है, इसलिए 4 मई को वोट गिनती के बाद ही असली तस्वीर साफ होगी
Exit Polls Result 2026 Highlights: अब तक आए एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में नतीजे थोड़े अलग-अलग दिख रहे हैं, लेकिन ज्यादातर सर्वे तृणमूल कांग्रेस (TMC) को आगे बता रहे हैं। एक सर्वे के मुताबिक TMC को 177-187 सीटें मिल सकती हैं, जबकि BJP को 95-110 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एक दूसरे सर्वे में BJP को थोड़ा आगे बताया गया है, जिसमें उसे 150-175 सीटें और TMC को 118-138 सीटें म
Exit Polls Result 2026 Highlights: अब तक आए एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में नतीजे थोड़े अलग-अलग दिख रहे हैं, लेकिन ज्यादातर सर्वे तृणमूल कांग्रेस (TMC) को आगे बता रहे हैं। एक सर्वे के मुताबिक TMC को 177-187 सीटें मिल सकती हैं, जबकि BJP को 95-110 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एक दूसरे सर्वे में BJP को थोड़ा आगे बताया गया है, जिसमें उसे 150-175 सीटें और TMC को 118-138 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इससे साफ है कि पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा मुकाबले वाला राज्य बन गया है। इसका मतलब यह है कि ज्यादातर एजेंसियां ममता बनर्जी को आगे मान रही हैं, लेकिन कुछ सर्वे अब भी बीजेपी को मजबूत टक्कर में मानते हैं।
तमिलनाडु में लगभग सभी बड़े सर्वे DMK गठबंधन की जीत का अनुमान लगा रहे हैं। एक सर्वे में DMK गठबंधन को 122-132 सीटें, जबकि AIADMK गठबंधन को 87-110 सीटें मिल सकती हैं। दूसरे सर्वे में DMK को और ज्यादा 125-145 सीटें और AIADMK को 65-80 सीटें मिलने की संभावना है। इसके अलावा TVK पार्टी को 10-24 सीटें मिलने का भी अनुमान है।
केरल में ज्यादातर एग्जिट पोल UDF को आगे बता रहे हैं। एक सर्वे के अनुसार UDF को 70-80 सीटें, LDF को 58-68 सीटें और NDA को 0-4 सीटें मिल सकती हैं। अगर यही रुझान सही साबित हुआ, तो केरल में दो बार लगातार सरकार चलाने के बाद LDF की सरकार बदल सकती है और UDF की वापसी हो सकती है।
कुल मिलाकर शुरुआती एग्जिट पोल दिखाते हैं कि पश्चिम बंगाल में TMC की बढ़त जारी रह सकती है, तमिलनाडु में DMK की वापसी संभव है और केरल में UDF की वापसी हो सकती है। लेकिन बंगाल में नतीजों को लेकर बड़ा फर्क है, इसलिए 4 मई को वोट गिनती के बाद ही असली तस्वीर साफ होगी।
एग्जिट पोल (Exit Poll) एक तरह का सर्वे है, जो चुनाव के दिन किया जाता है। जब मतदाता (Voter) अपना वोट डालकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है, तब उससे पूछा जाता है कि उसने किसे वोट दिया है। इसी आधार पर जो अनुमान लगाए जाते हैं, उन्हें एग्जिट पोल कहते हैं।
कब और कहां देख सकते हैं एग्जिट पोल?
29 अप्रैल की शाम 6:00 बजे के बाद जैसे ही बंगाल में आखिरी मतदाता केंद्र से बाहर आएगा, इसके तुरंत बाद एग्जिट पोल के रुझानों की बाढ़ आ जाएगी।
आप Moneycontrol.com और hindi.moneycontrol.com पर चारों राज्यों, खासकर असम और बंगाल के समीकरणों का गहन विश्लेषण देख सकते हैं।
वहीं लाइव कवरेज और अनुभवी विशेषज्ञों की राय के लिए CNN-News18 या News18 India पर भी ट्यून कर सकते हैं।