Falta re-election: पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान से दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मैदान छोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक, जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। खान ने मंगलवार (19 मई) को चुनाव से अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया है। दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा में 29 अप्रैल को मतदान के दिन बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों के बाद मतदान रद्द कर दिया गया था।
