Fauja Singh Dies At 114: जाने माने मैराथन धावक फौजा सिंह की सोमवार (14 जुलाई) को पंजाब में जालंधर जिले के अपने पैतृक गांव में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 114 साल के थे। सिंह टहल रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। फौजा सिंह की जीवनी 'द टर्बन्ड टॉरनेडो' के लेखक खुशवंत सिंह ने धावक के परिवार के सदस्यों से बात की और उनके निधन की पुष्टि की। जालंधर के एक पुलिस अधिकारी ने भी फौजा सिंह की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वह ब्यास गांव में टहलने निकले थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
