Get App

FDA raid in Mumbai: तुकाराम मुंढे का मुंबई में बड़ा एक्शन! ISKCON के होटलों पर चला FDA का डंडा, IRCTC वेंडर का भी लाइसेंस सस्पेंड

FDA raid in Mumbai: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने कई प्रमुख जगहों पर चल रही अपनी जांच के तहत मुंबई के जुहू इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर की किचन में छापा मारा। इस दौरान कई कमियां पाए जाने पर ISKCON के तीन फूड आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इसके अलावा FDA प्रमुख तुकाराम मुंढे ने IRCTC वेंडर पर भी बड़ी कार्रवाई की है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 09, 2026 पर 4:58 PM
FDA raid in Mumbai: तुकाराम मुंढे का मुंबई में बड़ा एक्शन! ISKCON के होटलों पर चला FDA का डंडा, IRCTC वेंडर का भी लाइसेंस सस्पेंड
FDA raid in Mumbai: ISKCON के तीन फ़ूड आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं

FDA raid in Mumbai News: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने नियमों के कथित उल्लंघन के कारण कुर्ला में स्थित IRCTC से जुड़े एक सप्लायर और जुहू में स्थित इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) के तीन फूड आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 2 सितंबर को हुई जांच के बाद FDA ने कुर्ला वेस्ट में स्थित R.K. एसोसिएट्स एंड होटलियर्स का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया।

बयान में कहा गया है कि जांच में कई कमियां पाई गई। इनमें स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग एरिया में कॉकरोच का होना, बिना ढका हुआ खाना, खुले कचरे के पास खाना बनाना, फर्श की टूटी टाइलें और दीवारों में दरारें शामिल हैं।

क्यों हुई कार्रवाई?

ISKCON के जिन तीन आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं इनमें 'गोविंदाज रेस्टोरेंट' भी शामिल है। FDA इंस्पेक्टरों को साफ-सफाई में गंभीर कमियां मिलीं। जैसे कि कीड़े-मकोड़ों का होना, किचन एरिया में कीड़ों की गंदगी, चोक हुई नालियां, नालियों में खाने का कचरा जमा होना, कोल्ड स्टोरेज रूम में पानी जमा होना और कच्चे एवं पके हुए खाने को अलग-अलग न रखना।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें