Malviya Nagar Fire Incident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही आग से प्रभावित लोगों को तुरंत सीएटीएस (CATS) एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
उधर, फायर कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए रेस्टोरेंट में फंसे 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस बीच, नेहरू प्लेस फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की।
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे।
अधिकारी ने आगे बताया कि यह आग लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी थी, जिस पर काबू पाने के लिए टीम ने तेजी से कार्रवाई की।
बता दें कि यह आग नेहरू प्लेस अग्निशमन केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आती है। अधिकारियों ने मुताबिक, यह आग सुबह करीब 8.50 बजे लगी।