Ravi Shankar Prasad House Fire: दिल्ली में BJP नेता रवि शंकर प्रसाद के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Ravi Shankar Prasad House Fire: बुधवार तड़के भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास पर आग लग गई। यह आवास लुटियंस जोन, 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह 8:05 बजे हुई, जब घर के एक कमरे में रखा बेड जलने लगा।

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 12:11 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली में BJP नेता रवि शंकर प्रसाद के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियांदिल्ली में BJP नेता रवि शंकर प्रसाद के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Ravi Shankar Prasad House Fire: बुधवार तड़के भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास पर आग लग गई। यह आवास लुटियंस जोन, 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह 8:05 बजे हुई, जब घर के एक कमरे में रखा बेड जलने लगा।

अधिकारियों के मुताबिक, अग्निशमन विभाग को पहली सूचना सुबह 8:05 बजे मिली। पहले तो गलती से मकान नंबर 2 दर्ज किया गया था। इसे जल्द ही ठीक कर लिया गया और घटना की पुष्टि मकान नंबर 21 पर हुई, जो रवि शंकर प्रसाद का घर है। तुरंत तीन दमकल गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया।

अच्छी बात ये थी की आग लगने के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। शुरुआती जांच में पता चला कि आग का केंद्र बेड़ था। फिलहाल, अभी आग लगने के कारणों का अभी पता चल नहीं पाया है। हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग की टीम जांच में जुटी हुई हैं।


मंत्री रह चुके हैं रविशंकर प्रसाद

लोकसभा में पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले रविशंकर प्रसाद 2016 से 2019 तक और 2019 से 2021 तक इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के पहले मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। भाजपा नेता 2000 से संसद सदस्य रहे हैं, पहले राज्यसभा में (2000-2019) और फिर लोकसभा में (2019 से)। वह कई बार केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह का बड़ा फैसला, नहीं लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव, जानिए कांग्रेस और पार्टी पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।