Lucknow: लखनऊ की कोचिंग सेंटर में आग, 14 स्टूडेंट की मौत...मचा हड़कंप

Lucknow: लखनऊ के अलीगंज इलाके में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया है। इस हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई स्टूडेंट्स घायल बताए जा रहे हैं

अपडेटेड Jun 22, 2026 पर 6:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आग पर नियंत्रण पाने के लिए 14 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई स्टूडेंट्स घायल बताए जा रहे हैं। लखनऊ के अलीगंज इलाके में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस घटना पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने खेद जताया है।

अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे उषा मेहता मार्ग स्थित एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।

 फायर ब्रिगेड के लोग अंदर मौजूद


लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, "कुल तेरह बच्चों को अभी बाहर निकाला गया है। उन सभी को हॉस्पिटल भेज दिया गया है। ये एक बड़ी घटना है। अंदर धुआं है और हर एक चीज को हटाकर चेक किया जा रहा है। हर कमरे की जांच की जा रही है।" डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने आगे कहा, "अंदर बहुत सारा लकड़ी का फर्नीचर था और उस फर्नीचर से निकलने वाले धुएं से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। फायर ब्रिगेड के लोग अंदर हैं। NDRF की टीमें मौके पर हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एक एनिमेशन सेंटर में लगी, जहां बच्चे कार्टून और एनिमेशन से जुड़े कोर्स सीखने आते थे।"

कैसे लगी घटना अभी इसकी जानकारी नहीं

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने आगे कहा, " मुझे अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि ये घटना कैसे शुरू हुई... घायलों को KGMC ट्रॉमा सेंटर भेजा जा रहा है। वे लगभग 16-17 साल के थे... घटना की हाई-लेवल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) और DGP को मौके पर बुलाया गया है और उन्हें कारणों की जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मैंने अपनी आंखों से 14 लाशें देखीं"

फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग पर नियंत्रण पाने के लिए 14 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया, जिनमें 1 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म वाहन भी शामिल है। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।