Get App

व्यापार

पंजाब में तबाही... बाढ़ में डूबा सबकुछ

हमेशा हरे-भरे फसलों से गुलजार दिखने वाले पंजाब में इस समय चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। उत्तर भारत में इस समय पानी का सैलाब आया हुआ है। पंजाब, हिमाचल, उतराखंड, जम्मू-कश्मीर...इन राज्यों में जहां भी नजर घुमाइए सिर्फ पानी का सैलाब ही दिख रहा है। यहां नदियां उफान पर हैं और बाढ़ ने लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। पानी के प्रकोप से लोग परेशान हैं और मदद की आस लगाए बैठे हैं। किसी ने भी नहीं सोचा था कि बाढ़... इस बार पंजाब, हिमाचल और जम्मू में ऐसा रौद्र रूप दिखाएगा। तबाही का सबसे बड़ा मंजर पंजाब में देखने को मिला है। पंजाब में आया ये बाढ़ बीते चार दशकों में सबसे भयानक मानी जा रही है। 3 लाख एकड़ से ज्यादा फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और 1000 से ज्यादा गांव जलमग्न हैं। पंजाब में आए इस तबाही में अबतक 30 लोगों की जान भी जा चुकी है। पूरी खबर जानने के लिए देखें ये वीडियो.

नए वीडियो

अधिक देखें →

सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मनीकंट्रोल वीडियो का एक संग्रह।