कुलदीप सेंगर के केस को लेकर भड़क गईं पूर्व IPS किरण बेदी!
Unnao Rape Case | पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी ने उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर की उम्रकैद की सज़ा पर रोक लगाने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे लगाने पर कहा कि उस फैसले में कई कमियां थीं। सबसे बड़ी कमी यह थी कि आप चुने हुए विधायक को लोक सेवक नहीं मान रहे थे। ऐसे फैसले मौजूद थे कि हां, वह पब्लिक सर्वेंट था. आप भूल गए कि अपराध क्या था? एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था, जिसकी उम्र 16 साल से कम थी. इसलिए हमने जनता का गुस्सा देखा।