Free Trade Agreement : यूरोपीय देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (Free Trade Agreement) से भारत की इकोनॉमी को बड़ा बूस्ट मिलेगा। CNBC AWAAZ से हुई खास बातचीत में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा इससे भारत में 40 लाख करोड़ का निवेश होगा और 50 लाख नौकरियों के मौके पैदा होंगे। पीयूष गोयल ने आगे कहा कि यूरोपीय देशों का भारत भरोसेमंद पार्टनर बना है। भारत में बना हुआ सामान दूसरे देशों में पहुंचाना ही हमारा मकसद है। देश में नौकरियों के मौके पैदा करना भी FTA का मकसद है।
